गढ़शंकर- शहीद आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा यह समर कैंप क्लब के अध्यक्ष जसवीर सिंह राय एडवोकेट के नेतृत्व में 2 जून से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में लगाया जा रहा है। इस कैंप में 7 से 17 वर्ष की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। यह समर कैंप 30 जून तक चलेगा।
इस कैंप में 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण के बाद रिफ्रेशमेंट दिया जाता है। इस अवसर पर मैनेजर अवतार सिंह सिहरा, जसवीर सिंह राय क्लब अध्यक्ष, राजिंदर सिंह छाबला, जसकरन सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, सतीश कुमार सोनी व कोच साइपेरियन आदि मौजूद थे।
शहीद आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा फुटबॉल समर कैंप जारी
