हरियाणा/हिसार: स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में हांसी जिले का प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
  मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जिला वासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 76 साल पहले हमारे देश में गणतंत्र का नया सूर्य उदय हुआ था और हमें दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 से लगभग अढ़ाई साल पहले हमने गुलामी की बेड़ियों को काटकर स्वतंत्रता की हवा में सांस ली थी इसीलिए गणतंत्र दिवस से आजादी के आंदोलन की अनेक अनेक यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले अमर जवानों, वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। 
श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विगत 16 दिसंबर 2025 को हांसी में आयोजित विकास रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। उस घोषणा के बाद हांसी हरियाणा प्रदेश के 23 में जिले के रूप में अस्तित्व में आया है। हांसी के लोग वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रहे थे इसी के साथ उनकी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नए बने 23 में जिले हांसी में ध्वजारोहण करते हुए मुझे बड़े गौरव का अनुभव हो रहा है मुझे खुशी है कि जिला बनने के बाद इस पहले गणतंत्र दिवस समारोह पर मुझे आप सभी लोगों के बीच आने का अवसर मिला। 
  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हांसी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। यह वीरों की भूमि है और कभी हिंदुस्तान की दहलीज के रूप में विख्यात हांसी में सन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई महान लोगों ने बलिदान दिए थे। उन्होंने कहा कि सन 1857 में हांसी के लाला हुकम चंद तथा मिर्जा मुनीर बेग को अंग्रेज शासको ने फांसी के फंदे पर उनके मकान के सामने लटका दिया था उनकी यातनाएं नहीं यही नहीं रुकी थी धर्म पर चोट करने के लिए अंग्रेजों ने लाल हुकुमचंद को दफनाया और मिर्जा मुनीर बेग को जला दिया था । यहां की लाल सड़क अंग्रेजों के नरसंहार की आज भी साक्षी है। अंग्रेजों ने यहां आजादी के अनेक मतवालों को गिरडी फेर कर को कुचलवाया था। उन्होंने कहा कि हांसी का गौरवशाली इतिहास रहा है यह नगर कभी आसी और असीगढ़ के नाम से प्रसिद्ध था। सम्राट हर्षवर्धन के समय हांसी सतलज प्रांत की राजधानी थी। सन 1838 तक इसे हिंदुस्तान की दहलीज भी कहा जाने लगा था।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि देश तथा हरियाणा प्रदेश तेजी से उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में हमारा देश फिलहाल तीसरी स्थान पर है। प्रथम स्थान पर चीन तथा दूसरे स्थान पर अमेरिका है। उन्होंने कहा कि आने वाली 2 वर्षों में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत दुनिया का मेडिकल हब बने ताकि हर बीमार व्यक्ति को घर द्वार के आसपास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके । इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हरियाणा प्रदेश के हर जिला में  मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। अन्य जिलों की तर्ज पर ही नवगठित हांसी जिले में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा। इस समय प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं तथा तीन निर्माण अधीन है।
  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र तथा हरियाणा सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर पात्र महिला को 2100 रुपए की राशि प्रति माह के हिसाब से उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 8 लाख 64 हजार बहन बेटियों को इस योजना के अंतर्गत 441 करोड रुपए की राशि दी जा चुकी है। महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए अब तक 2 लाख 34 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया हिट इंडिया विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा खेल तथा खिलाड़ियों की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर गांव में जिम खोले जा रहे हैं अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 382 इनडोर जिम  खोले जा चुके हैं।
   उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में विद्युत तथा सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है।  उन्होंने कहा कि नारनौल में लॉजिस्टिक हब, हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा सोहना में इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का ही परिणाम है कि आज हरियाणा देश-विदेश की निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। हरियाणा प्रदेश के हर जिले को राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ने के लिए 22 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हैं जिनमें से 13 का कार्य पूर्ण हो चुका है। 
  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 11वर्षों में केंद्र तथा हरियाणा  सरकार ने जनता को लटकाने और भटकाने वाली वाली व्यवस्था से मुक्ति दिलाई है। सरकार द्वारा ई गवर्नेंस का एक ऐसा नया और अनूठा मॉडल बनाया है जिसने बिचौलियों की दुकान बंद कर दी है। आज सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर बैठे ही लोगों तक पहुंच रहा है।
विधायक विनोद भयाना ने केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हांसी को जिला बनवाने को लेकर किए गए ठोस सकारात्मक प्रयासों के लिए हांसी की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हांसी जिला बन चुका है अब इसका तेजी से विकास करना है। उन्होंने उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से आग्रह किया कि जिला में विकास की गति को और तेज किया जाए ताकि नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं अपने आसपास ही मुहैया हो सके। 

**मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इन्हें किया सम्मानित:
शहीद राजबीर की माता बिमला देवी, शहीद महेन्द्र सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार शहीद महाबीर की पत्नी सावित्री देवी, शहीद चन्द्रशेखर की पत्नी सुशीला देवी, शहीद निशान्त मलिक के पिता जयबीर सिंह, शहीद लवकुश के पिता राममेहर , शहीद सुधीर की पत्नी सुशीला रानी, शहीद कर्मबीर की पत्नी सुनीता, शहीद रामकु‌मार की पत्नी सावित्री देवी, शहीद कृष्ण कुमार की पत्नी कविता, शहीद जिलेसिंह की पत्नी किरण, शहीद बलजीत  सिंह की पत्नी अनीता, शहीद बलजीत सिंह की पत्नी आजाद कौर, शहीद राजबीर सिंह के पिता महाबीर सिंह, शहीद निशान्त मलिक की माता राजबाला, शहीद औमप्रकाश की पत्नी फूली देवी, शहीद धर्मचन्द की पत्नी कृष्णादेवी, शहीद भरत सिंह की पत्नी मीना देवी, शहीद राजकु‌मार की पत्नी बिमला देवी, शहीद राजबीर सिंह की पत्नी सुनील पातड, शहीद राजपाल की पत्नी बिमला देवी, शहीद राम मेहर की पत्नी मायापती, शहीद रामफल की पत्नी सन्तोष, शहीद रणधीर सिंह की पत्नी सुदेश, शहीद पवित्र कुमार की माता सुजानी देवी, शहीद सुरजभान की पत्नी मूर्तिदेवी, शहीद अमरनाथ की पत्नी कृष्णा देवी, शहीद भगवान सिंह की पत्नी रेशमा देवी, शहीद गोपाल की पत्नी सावित्री देवी, शहीद दलेराम की पत्नी फूलीदेवी, शहीद चन्दगी राम की पत्नी ब्रहमा देवी।
श्री सुरेन्द्र जैन पुत्र दिलबाग जैन, श्री भोलानाथ पुत्र भगवानदास, श्री हरिदेव पुत्र रामदितामल, श्री निहालचन्द्र पुत्र रोशनदास, श्रीमति शारदा देवी पत्नी शीशपाल, श्री सतीश कुमार पुत्र श्री रामदिता, श्री हरीश चन्द्र पुत्र नारायणदास, श्री मामचन्द पुत्र लीलूराम, श्री कन्हैयालाल पुत्र श्री आदराम, श्री नन्दलाल पुत्र श्री जुगलाल, राजकुमार पुत्र श्री लछमनदास, श्री पुरणचन्द पुत्र श्री परमानन्द, श्री रामस्वरूप् पुत्र खेमचन्द, श्रीमति वंदना मखीजा पत्नी विनोद कुमार, श्री बंसीलाल पुत्र हरीचन्द, श्री सुभाष चन्द्र पुत्र पुरणचन्द, श्री उजागर सिंह पुत्र चन्दन सिह, श्री धर्मबीर पुत्र श्री अमरसिंह, श्री रामप्रकाश पुत्र हरिचन्द, श्रीमति शन्नो देवी पत्नी फतेहचन्द
आनन्द सेवा समिति, हांसी डा० आर०के० वर्मा, सिस्टर ब्रहाकु‌मारी लक्ष्मी, बाबा बन्दा बहादुर युवा सेवा दल, राजेश बंसल प्रधान जेसीआई,हांसी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हांसी, दीपक मितल (लाला दुनीचन्द पेड़े वाले), सर्व कल्याण मंच, हांसी, कुमारी सियाज पूनिया पुत्र अरूण पुनिया, श्रीमति राखी बुधिराजा पीजीटी अग्रेजी, शहीद भगतसिंह युवा संगठन, डाटा, कुमारी ओसीन पुत्री धर्मेन्द्र निवासी डाटा, श्री रामकेश, सरपंच ग्राम पंचायत माजरा, श्री परवीन चुघ प्रशासक बाबा बन्दा बहादुर स्कूल, श्री अशोक कुमार खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी  हांसी प्रथम,  मान सिंह एस०डी०ओ० पंचायती राज हांसी, श्री नवदीप कार्यकारी अभियंजा सिचाई विभाग हांसी, डा. अनिल कुमार, तहसीलदार, हांसी, श्री रमेश कुमार निरीक्षक नं0 526/एच०, श्री मति सलोचना पी०एस०आई०, श्रीमति सन्तोष, सहायक एस० डी०एम० हांसी, श्री आशीष जे०ई० लोक निर्माण विभाग (बी०एण्ड आर), श्री सुरेन्द्र मलिक पटवारी हांसी, श्री अजय जांगडा कम्प्यूटर आप्रेटर कार्यालय उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) हांसी, श्री राहुल बुधिराजा सिनियर मेडिकल आफिसर हांसी, श्री सतीश ग्राम सचिव खण्ड प्रथम हांसी, श्री ओमबीर सिंह वर्ग अनुदेशक, श्रीमति शहनाज सुपरवाईजर, श्रीमति पूर्णिमा गुप्ता प्रधानाचार्य शिवलाल सिंगला राजकीय कन्या व०मा०वि० हांसी, श्री लोकेश कुमार शर्मा मौलिक मुख्याध्यापक राजकीय माडल संस्कृति व०मा०वि० सिसाये, श्री हरिओम सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत बास, श्री शिव चरण सैनी, श्री लोक पाल जागलान कार्यकारी अभियंता हिसार श्री संजीव त्यागी, कार्यकारी।
गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र के सात स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों की मिठाई के लिए 250000 रुपए की राशि देने तथा 27 जनवरी को 1 दिन की छुट्टी करने की घोषणा की।
 परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी की टुकड़ी द्वितीय तथा सीडीएस विद्यालय मुंढाल विद्यालय की स्काउट टीम की तीसरे स्थान पर रही। शिक्षा विभाग की झांकी प्रथम कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की झांकी द्वितीय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर ही।

**समारोह की झलकियां: 
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के पास जाकर सम्मानित किया और उनसे संवाद स्थापित किया। 
उपायुक्त राहुल नरवाल ने मुख्य अतिथि मनोहर लाल को आज गणतंत्र दिवस समारोह में फहराए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।
लोक गायक विकास हरियाणवी ने मनोहर लाल जी हांसी का सम्मान बढ़ाने आए हैं- गीत से मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया 
गणतंत्र दिवस समारोह में एडीजीपी कृष्ण कुमार राव, उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, एसडीएम राजेश खोथ, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, नगर परिषद के प्रधान प्रवीण इलाहाबादी, राजपाल यादव, विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, नेहा धवन, डीएसपी सिद्धार्थ, तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दिनेश धवन, उप प्रधान सुरजीत गुर्जर, नगर परिषद के उपप्रधान अनिल बंसल, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, राजेश ठकराल, नवीन ठाकुर, साहिल भयाना, दीपक शर्मा, धर्मवीर रतेरिया, प्रेम वर्मा, विनोद सैनी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।