हरोली/ऊना, 17 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- गांव दुलैहड़ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तूड़ी के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर पोस्ट टाहलीवाल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।
इस आगजनी की घटना में लगभग 3,000 रुपये का नुकसान आंका गया है, जबकि अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से करीब 20,000 रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।
मौके पर फायर पोस्ट टाहलीवाल के कर्मचारी रविंद्र सिंह, चालक अमन और यशवीर सिंह मौजूद रहे। उनकी तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से रोका गया और संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।