हरोली/ऊना, 14 जून (राजवीर चोपड़ा):- औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी स्थित मैजिक ब्लेड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की इस घटना में करीब ₹1.50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से लगभग ₹50 लाख की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया।
आग बुझाने के अभियान में सुनील दत्त, रविन्द्र कुमार, अमन ड्राइवर और यशवीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने से बच गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।