होशियारपुर: ग्राम पंचायत रनयाला शाहपुर ब्लॉक भूंगा (होशियारपुर) की सरपंच दविंदर कौर धर्मपत्नी प्रख्यात समाज सेवी ठेकेदार उंकार सिंह द्वारा मानवता की सेवा हेतु पहला कदम उठाते हुए अपने गांव के एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में अपनी ओर से 5100 रुपये की नकद आर्थिक मदद देकर आशीर्वाद दिया.
उस बच्ची के सुखी जीवन की कामना की. लड़की के माता-पिता ने इस पहल के लिए सरपंच साहब को दिल से धन्यवाद दिया। इस मौके पर सरपंच दविंदर कौर और ठेकेदार उंकार सिंह के अलावा पंचायत सदस्य सीतल सिंह, कुलदीप कौर, रशपाल सिंह, नसीब सिंह, होशियार सिंह, जोगा सिंह और राजिंदर सिंह (चुलंगी) मौजूद थे।
सरपंच दविंदर कौर ने कहा कि उनकी ओर से गांव के जरूरतमंदों के लिए ऐसी पहल जारी रहेगी। होशियार जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।