चंडीगढ़: 23 नवंबर, 2025: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ में आयोजित पेकफेस्ट 2025 का अंतिम दिन सांस्कृतिक ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर उभरा। विविधतापूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह तीन दिवसीय महोत्सव डीन स्टूडेंट अफेयर्स, डॉ. डी. आर. प्रजापति, एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफ़ेयर्स डॉ. पुनीत चावला और संपूर्ण डीएसए ऑफ़िस के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
पहले दो दिनों में कल्चरल इवनिंग में ग्लिटरेटी, जोशीला भांगड़ा थेक और प्रसिद्ध येलो डायरी बैंड की शानदार प्रस्तुति ने उत्सव को गौरवपूर्ण शुरुआत दी और ग्रैंड फिनाले की नींव रखी।
अंतिम दिन के प्रमुख आकर्षणों में रोबोसॉकर, टेक एक्सपो, डिफेन्स एक्सपो, कंक्रीट कनोई, रॉकाथॉन, कथा संग्राम, लिटरेचर क्विज, डिज़ाइन शोडाउन, ट्विस्ट ए स्क्रिप्ट, स्केच, आकर्षक बाज़ार, दर्पण (नुक्कड़ नाटक) और दर्शकों का चहेता भांगड़ा वार्स शामिल रहे। रैप बैटल के दौरान विभिन्न प्रतिभाशाली बैंड्स ने ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों के साथ माहौल को जोशीला बनाए रखा।
साथ ही नुक्लेया–डीजे परफॉरमेंस, आशीष सोलंकी–स्टैंडअप कॉमेडी, युवराज दुआ और जसप्रीत कौर दयोरा जैसे इंफ्लुएंसर्स, तथा भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा डिफेन्स एक्सपो में प्रदर्शित अत्याधुनिक तकनीक ने भी कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
आख़िरी दिन का समापन बहुप्रतीक्षित डीजे नाईट के साथ होने जा रहा है, जो मंच पर रोमांच और ऊर्जा की नई तरंगें लाएगी और दर्शकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।
तकनीकी उत्कृष्टता की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एलएलएम ग्रेवयार्ड जैसे अनोखे कार्यक्रम ने लैंग्वेज मॉडलों की क्षमताओं और विशेषताओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं कोड स्ट्राइक गो प्रतिस्पर्धी कोडिंग के रोमांचक मंच के रूप में उभरा और प्रतिभाशाली प्रोग्रामिंग दिमागों को एकजुट किया।
कम्युनिकेशन, इन्फॉर्मेशन एंड मीडिया सेल द्वारा आयोजित नेतागिरी, पीआर राइटिंग, क्वर्की क्विज और एडमैड जैसे कार्यक्रमों ने उत्सव में बौद्धिक गहराई, रचनात्मक रणनीति और त्वरित सोच का रोचक मिश्रण जोड़ा।
विविध कार्यक्रमों, रचनात्मकता और सहयोग की भावना के साथ, पेकफेस्ट 2025 – “ए क्रेसेंट मिराज़” युवाओं को अभिव्य क्ति का एक गतिशील मंच प्रदान करता है। यह उत्सव विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों, कलाकारों और उत्साहियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का वादा करता है।
सम्मानित प्रायोजकों द्वारा प्रोत्साहित, इस वर्ष के उत्सव को प्रतिष्ठित प्रायोजकों टाइटल स्पॉन्सर: ट्राइडेंट, को-टाइटल स्पॉन्सर: गूगल जैमीनाई, को-स्पॉन्सर्स: आईसआईसीआई बैंक, पॉवरग्रिड, एसोसिएट पार्टनर्स: मेडालियन, मेक सिटी, बैंकिंग पार्टनर: एसबीआई का समर्थन प्राप्त है
इन प्रतिष्ठित सहयोगों के साथ पेकफेस्ट 2025 – “ए क्रिसेंट मिराज़” प्रतिभा, नवाचार और सांस्कृतिक उत्साह का एक जीवंत और यादगार उत्सव बनकर सामने आया।
पेकफेस्ट 2025 के अंतिम दिन दर्शकों को मिला रोमांचक प्रदर्शनों और आकर्षक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम
