गढ़शंकर, 28 अक्टूबर (हरी कृष्ण गंगड़):- पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत गढ़शंकर के एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में आज गांव देणोवाल खुर्द, गढ़शंकर में रोजगार शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी कमलजीत सिंह तथा ग्रामीण विकास कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और खेल विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं को जागरूक करने में सहयोग देने के लिए गांव के सरपंच का दिल से धन्यवाद किया।

इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी रमणदीप कौर ने जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, होशियारपुर द्वारा बेरोजगार आवेदकों को दी जाने वाली रोजगार संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग और सरकारी नौकरियों संबंधी जानकारी दी जाती है। रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा नौकरी दिलाने के प्रयास किए जाते हैं तथा अपना कारोबार शुरू करने के इच्छुक आवेदकों को स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

इस अवसर पर गांव देणोवाल खुर्द के सरपंच, नंबरदार और पंचायत के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।