फतेहाबाद, 21 फ़रवरी:- पूज्यचरण परमार्थ मूर्ति डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने आज मॉडल टाऊन स्थित सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वारा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल का संचालन कर रही फतेहाबाद ऐजुकेशन सोसाईटी के प्रधान डॉ नीरज शर्मा, संरक्षक एनडी मित्तल, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, सचिव अरुण बंसल सीए, कोषाध्यक्ष विजय मोंगा, वरिष्ठ सदस्य एडी बजाज, राजीव बतरा, टेकचंद मिढ़ा, सुनील चौधरी, मोहन लाल जुनेजा, डॉ मनोहर मेहता, धीरज लूथरा, उमंग सरदाना, गिरीश चौधरी, नरेश सरदाना, डॉ राकेश बजाज, ब्राह्मण सभा के प्रधान रामनिवास शर्मा, टीडी मेहता, डॉ महेन्द्र मेहता, डॉ यजूर बतरा, गोपाल चौधरी, वेद बतरा, कंवल चौधरी ने गुरुजी के स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। 
प्रवेश द्वारा के उदघाटन उपरांत डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने अपने उदबोधन में फरमाया कि प्रतिभा प्रत्येक बच्चे में निहित रहती है बस जरुरत उसे संवारने की है। यह निर्भर करता है बच्चे को कैसे शिक्षक, कैसी सोसाईटी व कोच मिलते हैं। जो बच्चे कम संसाधन के माहौल में पलते हैं उनकी इम्युनिटी पावर व एनर्जी लेवल एसी व अमीरी में पढऩे वाले बच्चों के मुकाबले ज्यादा होता हैं। ऐसे बच्चे शीर्ष पर पहुंचने पर भी अपने दायित्वों से मुंह नहीं मोड़ते। उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति का हमेशा ख्याल रहता है। 
महाराज जी ने कहा शिक्षा और विद्या दोनों अलग चीज है। विद्या ऐसी होनी चाहिए जो करियर के साथ चरित्र निर्माण भी करें। बच्चे जब उन्नति के शिखर पर पहुंचे तो उनमें विनम्रता के भाव पहले से कहीं अधिक हो। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति, नारी शक्ति व शाम बाबा पर अपनी  शानदार प्रस्तुतियों दी। प्रिंसिपल सीता राम व स्टाफ ने महाराज जी को शॉल ओढ़ाकर आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन सोसाइटी के वरिष्ठ उपप्रधान विजय मेहता ने किया।