हरोली/ऊना, 14 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरण छोह प्राप्त पवित्र धरा तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी और ढाडी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर संगतों को निहाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबा केवल सिंह जी ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले वर्ग के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 32 डिग्रियों के धनी बाबा साहेब ने मानवता की सेवा के लिए अपना निजी जीवन भी न्यौछावर कर दिया और भारत का संविधान लिखकर हर जाति और धर्म को समान अधिकार दिलाए।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के मार्गदर्शक थे।
इस मौके पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गुरु घर के वरिष्ठ उपप्रधान मखन सिंह वाहदपुरी और चौधरी जीत सिंह बगवाई ने संगतों को डॉ. अंबेडकर जी के जन्मदिवस की बधाई दी।
कैशियर हरभजन सिंह और बाबा सुखदेव सिंह द्वारा आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपाओ और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सरपंच रोशन लाल ने संगतों से गुरु घर की कार सेवा में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, डॉ. कुलवर्ण सिंह, माखन सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, चौधरी जीत सिंह, डॉ. जसबीर विक्की, डॉ. विपिन कुमार, बलजीत सिंह और चरण भारती सहित बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित रहीं।
तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया
