करनाल, 1 अक्तूबर:- जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व सभी ज्यूडिशियल मैजिस्टेटस ने स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष में जिला न्यायालय, परिसर में बुधवार को सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों व सुपरवाईजरों को गमछा व रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने सभी सुपरवाइजरों व सफाई कर्मचारियों की निस्वार्थ भाव से स्वच्छता अभियान में भाग लेने हेतु प्रशंसा की और भविष्य में भी उन्हे इसी प्रकार अपनी सेवाए प्रदान करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा ,अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जसबीर सिंह कुंडू, डा. सुशील गर्ग, रजनीश कुमार शर्मा, विवेक गोयल, रजनीश कुमार, डा. सविता कुमारी, शैलजा गुप्ता, रीतू, गुनित अरोड़ा, डा. गगनदीप कौर सिंह, सिविल जज (सिनियर डिवीजन) सुधीर कुमार, सी.जे.एम खुशबू गोयल व अन्य ज्यूडिशियल मैजिस्टेटस भी उपस्थित थे।
डीएलएसए द्वारा जिला न्यायालय परिसर में सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों के लिए कार्यक्रम आयोजित
