पटियाला के एस.एस.पी वरुण शर्मा के निर्देशन में, जिला पटियाला पुलिस आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट पर है। लोगों के विश्वास को कायम रखने के उद्देश्य से पटियाला शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. असामाजिक तत्वों के नापाक इरादों को विफल करने के लिए विशेष एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग भी की गई।