नवांशहर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.बी.एस. नगर द्वारा बी.ए.वी. स्कूल, तहसील बलाचौर, शहीद भगत सिंह नगर के दिनांक 15 अगस्त को बलाचौर में आम जनता एवं युवा पीढ़ी को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूकता रैली-कम-वॉक-थॉन का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी श्रीमती प्रिया सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
इस अवसर पर सी.जी.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी डॉ. अमनदीप एवं जिले के सभी न्यायिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल, स्कूली विद्यार्थी, जिला नवांशहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस. कुंद्रा एवं बार सदस्य एवं तहसील बलाचौर के अध्यक्ष श्री एच.एस. सैनी और बार सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी कार्यालय के कर्मचारी, अध्यापक, सांझ केंद्र के कर्मचारी, बलाचौर के निवासी और पैरा लीगल वालंटियर भी इस रैली में शामिल हुए। 
इस अवसर पर जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी श्रीमती प्रिया ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता और युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि सभी को तंबाकू से दूर रहना चाहिए और बुरी संगत से बचना चाहिए और अन्य नशों से भी दूर रहना चाहिए। 
युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेना चाहिए और स्वस्थ जीवन जीने के लिए उन्हें खेलों से प्यार करना चाहिए न कि नशे से। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम सभी को उम्मीद है कि ये छोटी-छोटी पहल समाज में अच्छे परिणाम लाएगी, जिससे पंजाब जल्द ही तंबाकू से मुक्ति पा लेगा।