साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 28 मई: पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के तहत जिला रोजगार एवं वाणिज्य ब्यूरो, एसएएस नगर गुरुवार, 29 मई, 2025 को जिला प्रशासनिक परिसर, तीसरी मंजिल, कमरा नंबर 461, सेक्टर-76 में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
डीबीईई एसएएस नगर के उप निदेशक हरप्रीत सिंह मनशाहियां ने बताया कि पंजाब सरकार उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है। जिसमें 29 मई 2025 गुरूवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाना है। 
उन्होंने आगे बताया कि इस कैंप में सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड केएफसी, एरियल टेलीकॉम, प्रोटॉक सॉल्यूशंस, टेलीपरफॉर्मेंस और डी-मार्ट द्वारा टीम मेंबर, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, सीसीई, टेलीकॉलर, पैकर, कैशियर, सेल्स एसोसिएट और गोडाउन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का वेतन कंपनी के अनुसार (11000/- से 25000/-) होगा और कार्य का स्थान जिला एसएएस नगर होगा। 
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष तक होगी और न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, बीकॉम और स्नातक पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार इन पदों के लिए लिंक https://forms.gle/YJT3mE3E4iKxJNEV8 पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने पात्रता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ लेकर आएं, ताकि अभ्यर्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा सके। इसके अलावा अभ्यर्थी समय पर औपचारिक पोशाक और बायोडाटा लेकर आने का प्रयास करें।