रतिया, 23 जून:- रतिया के युवा ध्रुव कौशिक के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा जी ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर ध्रुव कौशिक को मिठाई खिलाई तथा उन्हें और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
लक्ष्मण नापा जी ने कहा कि ध्रुव कौशिक की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बनना केवल एक नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च अवसर है। ध्रुव ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे रतिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि जब कोई युवा देश की रक्षा के लिए सेना की वर्दी पहनता है तो वह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बन जाता है। ध्रुव कौशिक की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर ध्रुव कौशिक के पिता अजय कौशिक एवं परिवार के सदस्यों ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा रतिया के अध्यक्ष हरमेश शर्मा, सुंदर बिश्नोई, धर्मेंद्र गोस्वामी, एन.डी. शर्मा तथा बलविंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा जी ने ध्रुव कौशिक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सैन्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ध्रुव भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
लेफ्टिनेंट बनकर ध्रुव कौशिक ने बढ़ाया रतिया का मान पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
