गढ़शंकर- डायरेक्टर एससीईआरटी पंजाब के आदेशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी के योग्य मार्गदर्शन में दिनांक 17.01.2025 को रॉ के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसराला में 9वीं से 10वीं कक्षा के लिए आयोजित जिला विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के ध्रुव चौहान ने संसाधन प्रबंधन व दीपिका रानी ने गणित मॉडलिंग प्राकृतिक खेती, कचरा प्रबंधन में राधिका रानी, परिवहन में डिंपल देवी, जिला स्तर पर शुभकरण ने जीत हासिल की|
व ब्लॉक स्तर पर धवनप्रीत ने स्वास्थ्य, खाद्य व स्वच्छता में प्रथम स्थान, कचरा प्रबंधन में अनुज धीमान ने ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान, रविंदर रियात ने प्राकृतिक खेती, स्वास्थ्य, खाद्य व स्वच्छता में द्वितीय स्थान, गुरिंदर सिंह ने मार्गदर्शक अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा व तेजपाल जी के सहयोग से, स्कूल इंचार्ज श्रीमती परविंदर कौर के मार्गदर्शन व समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रातःकालीन सभा में बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
पंडोरी बीत के ध्रुव चौहान ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल किया तीसरा स्थान
