होशियारपुर- कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार और सचिव श्री डी.एल. आनंद (पूर्व प्राचार्य) के मार्गदर्शन में संचालित संस्था डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर ने बी.एड. सत्र-1 (2024-26) में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. विधि भल्ला ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार छात्रा रजनी ने 88.66% अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हरप्रीत कौर ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा प्रिया सिंह ने 87.77% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 96 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
कॉलेज का कुल परिणाम 100% रहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विधि भल्ला, सभी अध्यापकगणों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। सचिव श्री आर.एम. भल्ला ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. विधि भल्ला ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम अध्यापकगणों के अनुभव एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसके कारण महाविद्यालय शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है।
डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर का बी.एड. सत्र-1 का उत्कृष्ट परिणाम
