हरोली/ऊना, 16 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के तहत माता कलसां यात्री निवास के निर्माण के लिए श्री देश राज मोमी और श्री जतिंदर कुमार (निवासी मोहाली) ने 2 लाख रुपये की सेवा भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा की सराहना भी की।
प्रबंधक समिति द्वारा तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 कमरों का यात्री निवास बनाया जा रहा है। श्री जतिंदर कुमार ने प्रबंधक समिति की अपील को स्वीकार करते हुए इस निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए प्रबंधक समिति परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह ने भी सेवादार परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगत के सहयोग से ही इस पवित्र स्थान पर सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
श्रीखुरालगढ़ साहिब में माता कलसां यात्री निवास निर्माण के लिए श्री देश राज मोमी और श्री जतिंदर कुमार द्वारा 2 लाख रुपये की सेवा भेंट
