कुराली, 14 मई-  कुराली शहर की छात्रा चार्मी ने सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में (मानविकी स्ट्रीम) से 98.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चार्मी चंडीगढ़ के सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा है।
इस शानदार उपलब्धि के अवसर पर कुराली नगर परिषद के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पड़ियाला ने विशेष रूप से चार्मी के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर जीती पड़ियाला ने कहा कि चार्मी जैसी बेटियां हमारे शहर कुराली की असली दौलत हैं।
इस अवसर पर पार्षद रामकांत कालिया, आशीष शर्मा, हितेश हिस्ती, वनीत कालिया, संदीप राणा और अन्य पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।