चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2025: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ में दिनांक 26 अप्रैल 2025 को इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट 2024-25 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी.आर. प्रजापति (डीन स्टूडेंट अफेयर्स) और डॉ. संदीप हरित (ए.डी.एस.ए. - स्पोर्ट्स) ने छात्रों की शानदार उपलब्धियों का सम्मान करते हुए, सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स, मेडल्स और ट्रॉफियां प्रदान कीं।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। सभी टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के अंतिम परिणाम इस अनुसार हैं:

बैडमिंटन (लड़के): पहला स्थान - सीएसई, दूसरा स्थान - मैकेनिकल तथा एयरोस्पेस, तीसरा स्थान - एमएमईडी, प्रोडक्शन तथा डाटा साइंस
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर राघव

बैडमिंटन (लड़कियां):
पहला स्थान - इलेक्ट्रिकल तथा बी.डिज़ाइन, दूसरा स्थान - सिविल तथा एआई, तीसरा स्थान - मैकेनिकल तथा एयरोस्पेस
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस सबरीना

बास्केटबॉल (लड़के):
पहला स्थान - एमएमईडी, प्रोडक्शन तथा डाटा साइंस, दूसरा स्थान - सिविल तथा एआई, तीसरा स्थान - ईसीई तथा वीएलएसआई
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर अभय

बास्केटबॉल (लड़कियां):
पहला स्थान - सिविल तथा एआई, दूसरा स्थान - मैकेनिकल तथा एयरोस्पेस, तीसरा स्थान - सीएसई
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस नूर प्रीत कौर बजवा

क्रिकेट (लड़के):
पहला स्थान - इलेक्ट्रिकल तथा बी.डिज़ाइन, दूसरा स्थान - सिविल तथा एआई, तीसरा स्थान - एमएमईडी, प्रोडक्शन तथा डाटा साइंस
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर समीर

फुटबॉल (लड़के):
पहला स्थान - सिविल तथा एआई, दूसरा स्थान - एमएमईडी, प्रोडक्शन तथा डाटा साइंस, तीसरा स्थान - ईसीई तथा वीएलएसआई
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर हर्षित

कबड्डी (लड़के):
पहला स्थान - मैकेनिकल तथा एयरोस्पेस, दूसरा स्थान - सिविल तथा एआई, तीसरा स्थान - ईसीई तथा वीएलएसआई
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर मोहित

वॉलीबॉल (लड़के):
पहला स्थान - ईसीई तथा वीएलएसआई, दूसरा स्थान - सीएसई, तीसरा स्थान - सिविल तथा एआई
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मिस्टर सुजल

कुल मिलाकर 'इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट 2024-25' के ओवरऑल विजेता रहे - सिविल तथा एआई विभाग, जबकि मैकेनिकल तथा एयरोस्पेस विभाग को रनर-अप घोषित किया गया।