सोलन/ऊना, 18 जून (राजवीर चोपड़ा):- देश की अग्रणी परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में अपने विस्तार अभियान को नई गति देते हुए सोलन में अपने 10वें एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ किया है। नए स्टोर के उद्घाटन के साथ ही कंपनी ने प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है।
करीब 1170 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला यह नया स्टोर सेंट्रल प्राइम मॉल, शॉप नंबर-1, ग्राउंड फ्लोर, मोहल बसाल पट्टी, खतर, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में स्थित है। कंपनी के अनुसार यह नया आउटलेट कैंटाबिल की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक फैशन और बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा।
यह एक्सक्लूसिव स्टोर विशेष रूप से पुरुषों के लिए तैयार किए गए फैशनेबल परिधानों और आकर्षक एक्सेसरीज़ की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। यहां ग्राहकों को कैजुअल, पार्टी और फॉर्मल वियर के नवीनतम कलेक्शन के साथ-साथ ट्रेंडी एक्सेसरीज़ भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी। कैंटाबिल लंबे समय से मिड-प्रीमियम फैशन सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है और ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
इस अवसर पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने कहा कि कंपनी सोलन में अपने नए पुरुष एवं एक्सेसरीज़ एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों का भरपूर प्यार और विश्वास मिला है। नया स्टोर पुरुषों के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज़ की व्यापक रेंज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में मजबूत उपस्थिति के साथ कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्ष 2000 में स्थापित कैंटाबिल ने पिछले 25 वर्षों में भारतीय फैशन उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कंपनी ने वर्ष 2000 में पुरुष परिधान, 2007 में महिला परिधान तथा 2018 में बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन लॉन्च किया। वर्ष 2023 में कंपनी ने एथलीजर वियर और फुटवियर श्रेणी में भी प्रवेश किया। वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेजर, जैकेट, टी-शर्ट, एथलीजर वियर, फुटवियर तथा विभिन्न फैशन एक्सेसरीज़ जैसे परफ्यूम और वॉलेट शामिल हैं।
कंपनी के उत्पाद देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी खरीदारी कर सकते हैं। सोलन में नए स्टोर के शुभारंभ के साथ कैंटाबिल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह ग्राहकों को आधुनिक, स्टाइलिश और गुणवत्तापूर्ण फैशन उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
स्थानीय उपभोक्ताओं और फैशन प्रेमियों के लिए यह नया स्टोर आधुनिक फैशन, गुणवत्ता और सुविधा का एक नया केंद्र साबित होगा।
