फरीदकोट:- सांझी तालमेल कमेटी, पंजाब मुलाजिम और पेंशनर सांझा फ्रंट, सांझा मुलाजिम मंच के आह्वान पर आज स्थानीय मिनी सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर सामने मुलाजिमों और पेंशनरों ने रोष धरना देकर और पंजाब सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी करके मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान का पुतला फूंका। इस मौके पर संबोधन करते हुए मुलाजिमों के सूबाई नेता प्रेम चावला, जतिंदर कुमार, डी टी एफ के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह सुखी, मिनिस्टीरियल स्टाफ के साबका सूबा प्रधान अमरीक सिंह संधू, जिला फरीदकोट के नेता रविंदर पाल सिंह घाली, बख्शीश सिंह जनरल सचिव, कंवलजीत कौर, पेंशनर नेता इंद्रजीत सिंह खीवा कुलवंत सिंह चानी, मुलाजिम नेता बलवीर सिंह सिबियां, बलकार सिंह सहोता क्लास फोर गवर्नमेंट इम्पलाइज यूनियन, किरन प्रकाश मेहता सूबाई नेता कर्मचारी दल, अध्यापक नेता गगन पाहवा, धरिमंदर सिंह, नरिंदर कुमार मास्टर केडर यूनियन, हरप्रीत सिंह सरां टेक्निकल सर्विस यूनियन, पेंशनर नेता प्रिंसिपल कृष्ण लाल, इंद्रजीत सिंह गिल, कुलविंदर सिंह मौड़, अमरजीत सिंह वालिया, बलविंदर राम शर्मा बिजली बोर्ड, बलविंदर सिंह बराड़ सेहत विभाग ने अफसोस जाहिर किया कि पंजाब की हुक्मरान भगवंत मान सरकार माननीय अदालत द्वारा डी ए के संबंध में किए गए ऐतिहासिक फैसलों को लागू करने के लिए भी तैयार नहीं है।
इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, 2.59 का गुणांक लागू करने, कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने और स्कीम वर्करों की मांगों को मानने से लगभग मुकर गई है। विभिन्न विभागों द्वारा मुलाजिम विरोधी नियम बना कर लागू किए जा रहे हैं।
नेताओं ने आगे कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए 23 अगस्त को मुख्यमंत्री पंजाब के गांव सतोज में सूबा स्तरीय रैली की जाएगी और इसके बाद सांझी तालमेल कमेटी द्वारा 27 अगस्त को पंजाब के समूह मुलाजिम सामूहिक छुट्टी लेकर सरकार का काम मुकम्मल तौर पर ठप करेंगे और पंजाब बंद के एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाएंगे।
इस मौके पर अन्य के अलावा पेंशनर नेता सोम नाथ अरोड़ा, अध्यापक नेता कुलदीप सिंह घणिया, गुरप्रीत सिंह रंधावा, बिशन कुमार अरोड़ा, सुखमंदर सिंह गिल प्रधान पीआरटीसी, सूरत सिंह माहला, अमी चंद सीवर मैन नेता, सुखमंदर सिंह संधवां, मनोहर सिंह धुन्ना, गुरिंदर सिंह मनी, मंदर सिंह, तारा सिंह, हरनेक सिंह साहोके, वीर सिंह कमेआना, गुरचरन सिंह मान, रमेश कौशल, रूप सिंह, मुनीश कुमार शिक्षा विभाग, सेवक सिंह प्रधान डी सी दफ्तर, गुरचरन सिंह प्रधान जल सप्लाई विभाग, मनदीप सिंह, बलराज सिंह सेखों, हरचरन सिंह संधू, मलकीत सिंह संधू पंजाब स्टेट कर्मचारी दल और सरबजीत सिंह नेता मिनिस्टीरियल स्टाफ आदि बड़ी गिनती में मुलाजिम और पेंशनर हाजिर थे।