पटियाला:- बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी के निर्देशों के मुताबिक, बसपा जिला पटियाला इकाई द्वारा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर डी.एस.पी., एस.एच.ओ. और अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा अंधाधुंध सफाई कर्मचारियों (महिलाओं) के सिरों पर लाठियां मार-मारकर जबर-जुल्म ढाया गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और वे अभी भी सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज हैं। इन पुलिस अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी महिलाओं को उनकी जाति के प्रति अपशब्द भी बोले।
इस संबंध में दोषी पुलिस अफसरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और सफाई कर्मचारियों की मांगें तुरंत मनवाने के लिए बहुजन समाज पार्टी के पंजाब मीत प्रधान बलदेव सिंह मेहरा, जनरल सचिव जोगा सिंह पनौंदिया, जिला प्रधान मेजर सिंह टिब्बी और जरनैल सिंह (रिटायर्ड आईटीओ एवं इंचार्ज हलका पटियाला देहाती) की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नाम मांग पत्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट करनबीर सिंह को सौंपा गया। इसमें यह मांग की गई है कि इन सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उनके वेतन को बढ़ाया जाए।
इस मौके पर जिला उप प्रधान दर्शन सिंह नडियाई, पटियाला देहाती इंचार्ज सुरजीत सिंह गोरिया, पटियाला देहाती प्रधान रवि कुमार, पटियाला देहाती उप प्रधान करनैल सिंह एम.ई.सी., अमर सिंह सैंपला, पटियाला शहरी प्रधान लाल चंद, रिटायर्ड पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह, कैशियर करनैल सिंह, दफ्तर सचिव जगमेल सिंह जस्सल, रामधन, मग्घर सिंह कंसूहा, हरबंस सिंह रोहटा और भारी गिनती में सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी मौजूद रहे।