रतिया ,10 मार्च:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी रतिया  शशि प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में विद्यार्थियों से वार्तालाप किया। हॉस्टल का निरीक्षण किया, सफाई व्यवस्था की जांच की। 
वार्षिक परीक्षा के लिये बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्राचार्य अवनीश गर्ग, कंवरजीत सिंह, बनवारी लाल, सीमा, सरिता, सुनीता, महेशी (वार्डन), रुपिंदर तथा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।