हरोली/ऊना, 20 जुलाई: श्री गुरु रविदास इतिहास धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के सेवादार बलदेव सिंह देबी माछीवाड़ा साहिब का सड़क हादसे में निधन हो जाने पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक समिति ने गहरा दुख व्यक्त किया।
इस अवसर पर चरण भारती जी ने बताया कि सरदार बलदेव सिंह तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के समर्पित सेवादार थे। उनकी सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।
प्रबंधक समिति की ओर से शोक व्यक्त करते हुए बताया गया कि उनकी अंतिम अरदास 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार को उनके पैतृक गांव माछीवाड़ा साहिब में आयोजित की जाएगी।
कुलदीप सिंह माछीवाड़ा साहिब ने बताया कि तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी विशेष रूप से अंतिम अरदास में शामिल होंगे तथा संगत को गुरबाणी कीर्तन के साथ जोड़ेंगे।
तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के सेवादार बलदेव सिंह देबी माछीवाड़ा साहिब की सड़क हादसे में मौत
