होशियारपुर - गुरुद्वारा शहीद बाबा अग्गर सिंह जी टूटोमजारा में मुख्य सेवादार जत्थेदार बाबा नागर सिंह व अन्य के नेतृत्व में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की संगत व बाबा नागर सिंह समेत एनआरआई लोगों के सहयोग से श्री गुरु अमरदास सेवा सोसायटी माहिलपुर के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी कहारपुर को गुरुद्वारा शहीद लधेवाल से तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर तक चलने वाले लंगरों की सेवा करने तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रसद पहुंचाने के लिए एक नया वाहन भेंट किया गया।
इस अवसर पर बाबा नागर सिंह ने कहा कि यह सोसायटी लंबे समय से धार्मिक कार्यों तथा गुरुद्वारों के लिए बड़े स्तर पर सेवाएं देती आ रही है। इस सराहनीय कदम को ध्यान में रखते हुए यह वाहन भेंट किया गया। इस अवसर पर सतविंदर सिंह लाली चग्गर, अमनदीप सिंह चंथु ब्राह्मणा, अमनप्रीत सिंह बधोआं, बलजीत सिंह, बहादुर सिंह खानपुर, बाबा हरी सिंह, बाबा अमनवीर सिंह, बाबा धर्म सिंह, बाबा निशान सिंह, जसपाल सिंह, सुखा सिंह, बाबा बाज सिंह, परमजीत सिंह शोकन, हरभजन सिंह, बाबा तूफान सिंह, मेला सिंह, सूरज सिंह, बाबा गोबिंद सिंह, स्वामी सिंह, भगवान सिंह व संगत उपस्थित थी।