हरोली/ऊना, 5 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के हजूरी कीर्तनीए भाई साहिब भाई बलजिंदर सिंह भरौली, जो पिछले लंबे समय से गुरु घर में निरोल कीर्तन की सेवा कर रहे हैं और बाबा केवल सिंह जी का हजूरी जत्था हैं, को गुरु घर के मुखी बाबा केवल सिंह द्वारा अपने साथी भाई बलजिंदर सिंह भरौली जी को गुरबाणी संगीत भाग-दो पुस्तक भेंट की गई।
इस पुस्तक के लेखक सरदार ज्ञानी ज्ञान सिंह एबटाबाद वाले हैं और इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक में गुरबाणी कीर्तन से संबंधित कई उलझनों को दूर करने में सहायता मिलती है। इसमें सुर और ताल का बहुत सुंदर मेल किया गया है, जिससे कीर्तनियों को कीर्तन करने की नई समझ विकसित करने में यह पुस्तक काफी सार्थक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह जी और बाबा सुखदेव सिंह जी ने गुरु घर के कीर्तनीए भाई बलजिंदर सिंह जी का धन्यवाद किया।
