चंडीगढ़: शिरोमणि नाटककार दविंदर दमन के शाहकार नाटक ‘कतरा कतरा जिंदगी’ का नाट्य पाठ समागम आज पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ द्वारा पंजाब कला परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। पंजाब कला भवन में हुए इस समागम में नाट्य पाठ दविंदर दमन और उनकी पत्नी, प्रसिद्ध रंगमंच, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री जसवंत दमन ने किया।
लगभग डेढ़ घंटे की इस प्रस्तुति को बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने पूरी तन्मयता से सराहा।
यह नाट्य पाठ एक विवाहित जोड़े के उस वार्तालाप पर आधारित है जिसमें वे रिश्तों की गंभीरता, जीवन के दुख-सुख, आसपास घट रही घटनाओं, शिकायतों, खुशियों और तकलीफों की बात करते हुए यह संदेश देते हैं कि पूरी जिंदगी छोटी-छोटी घटनाओं का एक बड़ा सुमेल है।
पंजाबी लेखक सभा की उपाध्यक्ष मंजीत कौर मीत ने अपने काव्यात्मक अंदाज में सबका स्वागत करते हुए दमन दंपत्ति के रंगमंच के सफर की सराहना की।
मंच संचालन करते हुए महासचिव भूपिंदर सिंह मलिक ने कहा कि यह नाटक उन कदमों को समर्पित है जिनका सफर जारी है। नाट्य पाठ के बाद दविंदर दमन ने कहा कि चिरकाल बाद की गई इस प्रस्तुति ने उन्हें और ऊर्जा प्रदान की है। जसवंत दमन ने अपनी शानदार अदाकारी के बाद कहा कि ‘कतरा कतरा जिंदगी’ उनके जीवन के वलवलों (भावनाओं) की तर्जमानी करता है।
उग्घे (प्रख्यात) रंगमंच निर्देशक शबदीश ने कहा कि दविंदर दमन उनके जैसे बहुत सारे रंगकर्मियों के लिए राह दिखाने वाले हैं।
अकादमिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक मनमोहन सिंह ने दमन दंपत्ति के साथ अपने पुराने जुड़ाव का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी शख्सियतों की बड़ी साधना के कारण ही रंगमंच जीवित है। पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष दीपक शर्मा चनार्थल ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे नाटक समाज को दर्पण दिखाते हैं।
बड़ी संख्या में लेखकों, रंगमंच और फिल्म कलाकारों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति इस समागम की उपलब्धि थी। प्रमुख तौर पर इनमें गुरनाम कंवर, दर्शन औलख, बलकार सिद्धू, बलविंदर जम्मू, जय सिंह छिब्बर, डॉ. गुरमेल सिंह, कमल दोसांझ, सुखविंदर सिद्धू, हरमिंदर कालड़ा, जगदीप कौर नूरानी, नरिंदर नसरीन, अजाएब औजला, अरविंद दमन रटौल, सुरजीत सिंह धीर, गुरदर्शन सिंह मावी, संजीव सिंह सैनी, सुखविंदर आही, वरिंदर सिंह चड्ढा, दविंदर कौर ढिल्लों, उषा कंवर, तेजा सिंह थुआ, लाभ सिंह लेहली, सरबजीत सिंह पड्डा, परमिंदर सिंह मदान, भूपिंदर सिंह, जगजीत सिंह सैनी, तजिंदर जोगा सिंह, रघबीर भुल्लर, पूनम सिंह, दिलदार सिंह, अमीर सुल्ताना, मिन्नी सरकारिया, अनीता शबदीश, सिमरजीत ग्रेवाल, हरभजन कौर ढिल्लों, चरणजीत कौर बाठ, राज समाधड़, महिंदर सिंह संधू, जालौर सिंह खीवा, सुरिंदर कुमार, कंवलदीप कौर, अशोक कुमार गिरी, गगनदीप कौर, रितु केसर, इंदरजीत भुल्लर, संजीत, गुरबिंदर गौरी, प्रियम, सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह सिंगल, खमेश सिंगला, अरशदीप सिंह, अवतार सिंह, गोरकी सिंह, सतबीर कौर, धर्मेंद्र सिंह, मंदार गिल, राजिंदर दत्त, काबल विर्क, रणजीत कौर संधू, दोहन वर्मा, डॉ. विनोद सोनी, अश्वनी मल्होत्रा भीम, रूप सिंह दियोल, चरणजीत सिंह कलेर और हरजीत सिंह के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
