होशियारपुर- रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी (पंजीकृत) की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के दौरान सोसायटी के सभी सदस्यों ने पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में मारे गए 27 निर्दोष पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा एवं जे.बी. बहल ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब धार्मिक कट्टरवाद के जनक पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य जनरल एवं मुल्ला आम भोले-भाले लोगों को गुमराह करते हैं।
श्री अरोड़ा ने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों को एकजुट होकर इन घटनाओं की निंदा करनी चाहिए।
इस अवसर पर वीना चोपड़ा व मदन लाल महाजन ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के दानव को पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। अश्विनी कुमार दत्ता व अविनाश सूद ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर कायराना हमला किसी भी तरह की बहादुरी नहीं है।
 उन्होंने कहा कि ऐसे मूर्खों (आतंकवादियों) को चौराहे पर खड़ा करके गोलियों से भून देना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. दलजीत सिंह, मदन लाल महाजन, वीना चोपड़ा, अविनाश सूद, शाखा बग्गा, अश्विनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।