चंडीगढ़:- 2006 में पुनर्वास योजना के तहत सर्वे कर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में 136 लोगों को मकान देने की लिस्ट जारी की थी जो समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कि गई थी परंतु प्रशाशन ने अब सिर्फ 40 लोगों को मंजूर किया और बाकी लोगों के साथ धोखा किया।
महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर ममता डोगरा और ब्लॉक प्रधान हरजिंदर सिंह प्रिंस ने सर्वे और दस्तावेज़ों के आधार पर शाहपुर कलौनी निवासी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ संसद श्री मनीष तिवारी जी से मिले उनके लिए आवास सुनिश्चित करने की मांग की।
सांसद मनीष तिवारी जी ने आश्वासन दिलाया की जिनका जो हक बनता वो उनको प्रशासन से बात करके उनको हक दिलाया जाऐगा । उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबो के साथ खड़ी है।
ममता डोगरा ने कहा पहले भी प्रतिमंडल डीसी नितिन यादव से मिल चुका है, गवर्नर साहब को निवेदन पत्र लिख भी चुका है परंतु अब त्यौहार के समय प्रशासन द्वारा इनका घर उजड़ना अति निंदनीय है। क्योंकि शाहपुर कॉलोनी वासियों की तरफ से हाउसिंग बोर्ड में मकान लेने के लिए धनराशि भी जमा करवाई गई है, बायोमेट्रिक सर्वे भी करवा चुके हैं, जरूरी दस्तावेज भी जमा करवा चुके हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार गरीब, जरूरतमंदों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भरोसा दिलाया कि जिन झुगी निवासी के पास ज़रूरी दस्तावेज़ हैं और सर्वे में उनका नाम शामिल है, उन्हें मकान दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
स्लम फ्री चंडीगढ़ अभियान के तहत आगामी 3 अक्टूबर को शाहपुर कॉलोनी में बुलडोजर चलाया जाएगा
