करनाल ,19 अक्तूबर: करनाल के एसडीएम अनुभव मैहता ने कहा कि समाजसेवी कलाकार और पत्रकार मिलकर समाज को आइना दिखाते हैं। तीनों की ही भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के पच्चीस साल अपने आप में महत्वपूर्ण होते हैं। निफा की यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि निफा ने अंर्तराष्ट्रीय जगत में करनाल का नाम चमकाया है।
वह आज निफा द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों को सम्मनित किया। कार्यक्रम में निफा के मुख्य संस्थापक प्रीत पाल सिंह पन्नू ने कहा कि निफा की यात्रा लगातार चलती रहेगी। निफा युवाओं के हाथों में सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि निफा में चेहरे बदलते रहेंगे लेकिन संस्कार और टारगेट वही रहेंगे। उन्होंने कहा कि निफा अब तक दर्जन से अधिक रिकार्ड बना चुकी है। निफा ने सामाजिक मुद्दों पर रास्ता तय किया। निफा ने बेटी के नाम लोहड़ी जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर संरक्षक विजय सेतिया ने कहा कि निफा निश्चित ही शताब्दी मनाएगी।
संरक्षक एसएस राणा ने कहा कि निफा ने समाज को रास्ता दिखाया हैं। इस अवसर पर स्वागत भाषण नरेश बराना ने दिया। इस अवसर पर निफा के पदाधिकारी , समाजसेवी मौजूद थे।
