अमृतसर:- अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में हेरोइन की खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई करते थे। इस संबंध में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने, नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और सीमा पार नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।