साहिबजादा अजीत सिंह नगर 09 जून, 2025: पंजाब युवा प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र, सी-पाइट कैंप, लालरू (मोहाली) में अग्निवीर पेपर की तैयारी अंतिम चरण में है तथा पाठ्यक्रम में संशोधन का कार्य शुरू हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए प्रशिक्षण अधिकारी यादविंदर सिंह ने बताया कि इच्छुक युवाओं के पास अभी भी कुछ समय है, वे बिना देरी किए जल्द से जल्द कैंप में आकर अपने पेपर की तैयारी निशुल्क तथा अच्छे तरीके से कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास बहुत अच्छे अनुभवी मास्टर हैं जो तैयारी करवा रहे हैं, पंजाब सरकार की ओर से आवास तथा भोजन पूरी तरह निशुल्क है। ग्राम पंचायतों, भूतपूर्व सैनिकों तथा अन्य सम्मानित व्यक्तियों से अपील है कि यदि आपके आस-पास कोई जरूरतमंद युवा है, जिसने अग्निवीर पद के लिए फॉर्म भरा है।
 तो कृपया उसे सी-पाइट कैंप के बारे में सूचित करें। अधिक जानकारी के लिए आप किसी भी समय शिविर में आ सकते हैं अथवा फोन नम्बर 9815077512 एवं 7986123932 पर सम्पर्क कर सकते हैं।