पटियाला (मनप्रीत सिंह):- दिवाली के अवसर पर अग्रवाल चेतना सभा की ओर से सरकारी विक्टोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई और उन्हें ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा छोटे बच्चों के पटाखे चलाते समय माता-पिता की देखरेख में रहने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।
सभा के सदस्यों ने कहा कि आजकल पराली जलाने और दिवाली के त्योहार के अवसर पर पटाखों के इस्तेमाल से वातावरण प्रदूषित हो जाता है। हमें इस प्रदूषण से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण स्वच्छ न होने पर बीमारियां भी फैलती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल न करने और उनकी जगह कपड़े तथा जूट के थैलों का उपयोग करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गांवों में फसल कटाई के बाद अक्सर पराली को आग लगा दी जाती है, जिससे वातावरण प्रदूषित होता है और सांस लेने में परेशानी होती है। इसलिए सभी को ग्रीन पटाखों के साथ दिवाली मनाने और पर्यावरण के अनुकूल तरीके अपनाने की सलाह दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ रहे और लोग बीमारियों से बचे रहें।
इस अवसर पर मोमबत्तियां और फुलझड़ियां जलाकर ग्रीन दिवाली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्री विजय कुमार गोयल (संरक्षक), अग्रवाल चेतना सभा, श्री राजेश गर्ग (प्रिंसिपल, विक्टोरिया स्कूल), दिनेश कुमार, रुचिग जिंदल और रीतू जिंदल ने भाग लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिनेश कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
