करनाल,16 सितंबर:- सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए एडीसी सोनू भट्ट ने जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीनों के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी की रिपोर्ट उनके कार्यालय को अवश्य भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि कुछ कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी तो शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट उनके कार्यालय में नहीं भेजी गई है। ऐसे विभाग प्रमुख जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजें।
वहीं जिन कार्यालयों में अब तक बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगी है, वहां इसे शीघ्र लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों। जो कर्मचारी देर से दफ्तर आएं, उनकी अनुपस्थिति/छुट्टी दर्ज की जाए।
जिले के सभी खंड एवं उपमंडल स्तर के कार्यालयों में भी ये मशीनें लगाई जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि सभी पटवारी एवं ग्राम सचिव एक निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकें।
You May Also Like
बिना लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से पटाखे रखने व बनाने के मामले में 2 आरोपी 74 पेटी तैयार बम व विस्फोटक सामग्री सहित काबू
16 ग्राम स्मैक व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
Demand to Provide Rs 10,000 Pension to Pensioners Above 60