अंबाला, 3 अगस्त:- सीआईए-2 टीम ने साहा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक घर से सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी के मामले को सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए के चोरी हुए गहने और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपी के खिलाफ पहले ही पंजाब में चोरी के मामले दर्ज हैं। मुल्जिम की पहचान कैप्टन सिंह उर्फ पंजाबी मूल वासी गांव गिलबोब, थाना श्री हरगोबिंदपुर, जिला बटाला (पंजाब), वर्तमान पता गांव संभालखा, थाना साहा के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने बताया कि 18 जुलाई, 2026 को शिकायतकर्ता संतराम ने थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के जरिए पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान उससे 3 सोने की अंगूठियां, 1 सोने का हार, सोने की बालियां, जोड़ा चांदी की पायलें, चार चांदी के बिछुए और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को आज दोबारा माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
