करनाल:- पुलिस थाना असंध के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जलमाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई।
 गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहब सिंह पुत्र सुख सिंह, निवासी गांव जलमाना (करनाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के डेरे से 160 लीटर लाहण बरामद किया, जिसे वह अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल करता था। 
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना असंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है।