रतिया, 27 दिसम्बर:- धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के चार साहिबजादों, माता गुजर कौर जी एवं चमकौर साहिब, सरहिंद के सभी शहीदों की याद में गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार में आज धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया व इसके पश्चात कथावाचक भाई जसवंत सिंह द्वारा संगत को शहीदी इतिहास से जोड़कर निहाल किया। 
इस मौके पर सरबत के भले की अरदास ग्रंथी किशन सिंह ने की। इस मौके पर जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक स. हरविंद्र सिंह ने बताया कि शहीदी सप्ताह के अवसर पर गुरूद्वारा साहिब में 25 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का प्रकाश किया गया था जिसका आज भोग डाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या संगत नतमस्तक हुई और गुरू इतिहास श्रवण किया। 
इस मौके पर कथावाचक भाई जसवंत सिंह संगत को साहिबजादों का एतिहासिक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के साहिबजादों ने धर्म में अडिग रहते मुगलों के भय एवं लालच के आगे नहीं झुके और समाज के लिए अपनी कुर्बानी दी। 
उन्होंने बताया कि हमें भी सभी के साथ भाईचारा कायम रखते हुए सभी का सम्मान करे और निंदा, चुगली से दूर रहते हुए परमात्मा का नाम जपते हुए सरबत का भला मांगे। इस दौरान गुरू का अटूट लंगर चला।
 इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह, गुरूद्वारा इंस्पेक्टर मोहर सिंह, रूपेश सिंह, अंग्रेज़ सिंह, मनजीत सिंह, जरनैल सिंह, मनविंद्र सिंह, राज सिंह, राहुल सिंह, नवदीप सिंह शंटी सिंह सहित मौजूद रहे।