होशियारपुर:- दसुहा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि कंवरपाल सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 605 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें आईपीएस या आईआरएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति मिलने की संभावना है।
कंवरपाल सिंह सेवानिवृत्त स्कूल लेक्चरर जसबीर सिंह विर्दी और सरकारी स्कूल लेक्चरर सरबजीत कौर के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे दसुहा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजीव कुमार, अध्यक्ष NGO A4C दसुहा, ने कंवरपाल सिंह को टोकन ऑफ एप्रीसिएशन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कंवरपाल सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा की आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
दसुहा के लिए गर्व का पल कंवरपाल सिंह ने 2026 परीक्षा पास की समाजसेवी संजीव कुमार ने किया सम्मानित
