होशियारपुर:- आज यहां बहु-रंग कलामंच होशियारपुर के निर्देशक अशोक पुरी ने प्रैस के नाम ब्यान जारी करते हुये बताया कि माई भारत होशियारपुर के जि़ला यूथ अधिकारी संदीप कौर के दिशा-निर्देशानुसार नैशनल वोटर दिवस को समर्पित एक प्रोग्राम बहु-रंग कलामंच होशियारपुर तथा सरकारी कॉलेज होशियारपुर की ओर से सरकारी कॉलेज होशियारपुर में माई भारत माई वोट रैली का आयोजन 30 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। 
इस अवसर पर होशियारपुर के इलैक्टोरल रजिस्ट्रेशन अफसर-कम-एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर पी.सी.एस बतौर मुख्य मेहमान तथा रघूवीर सिंह, संदीप कौर जि़ला यूथ अधिकारी तथा प्रिंसीपल डा. गगनदीप चीमा विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। इस अवसर पर बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से अशोक पुरी के लिखे तथा निर्देशत नुक्कड़ नाटक ’’माई भारत माई वोट’’ का प्रदर्शन किया जायेगा।
 उन्होंने यह भी बताया कि स्वीप ए.सी. 043 होशियारपुर के नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश तथा सरकारी कॉलेज के एन.एस.एस. अफसर रणजीत सिंह इसमें विशेष योगदान दे रहे है।