होशियारपुर- जिला प्रशासन की ओर से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत होशियारपुर इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्किल्स में चालकों के लिए आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया।
कैंप के दौरान 120 चालकों की आंखों की जांच की गई और उनसे समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवाने का भी आग्रह किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि कैंप के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया और यातायात नियमों की नियमित पालना का संदेश दिया गया।
उन्होंने बताया कि चालकों ने यातायात नियमों की पालना करने की शपथ भी ली।
सड़क सुरक्षा गतिविधियों के तहत चालकों की आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया
