नूरपुर- कांगड़ा की 7 वर्षीय सरगुन ने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने महज 1 मिनट 13 सेकंड में 150 देशों की राजधानियों का नाम बताकर 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उपलब्धि उनके त्वरित ज्ञान को दर्शाती है। इतने कम समय में देशों की राजधानियों के नाम बताने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मॉडरेटर ने सरगुन को मेडल देकर सम्मानित किया है। सरगुन पहली कक्षा की छात्रा है.
सरगुन की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और कांगड़ा का नाम रोशन किया है बल्कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ऐसी प्रतिभाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि अगर सही दिशा और अवसर मिले तो बच्चों में छिपी क्षमता अद्भुत काम कर सकती है। सरगुन की सफलता की हर तरफ तारीफ हो रही है और ये दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणा है.
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies