अंबाला, 2 सितंबर:- रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 9 सितंबर को रेलवे यार्ड पर सुबह 10.45 बजे से 15.46 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुपरस्ट्रक्चर डायमंड सिंगल पॉइंट नंबर 225B/226 पर लोडिंग क्षमता 52 किलोग्राम से 60 किलोग्राम तक बढ़ाने के लिए यह ब्लॉक लिया जाएगा। इस समय के दौरान समय सारिणी के अनुसार आने और जाने वाली रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं।
ट्रेन नंबर 14502 (करटोली-अंबाला पंजाब एक्सप्रेस) और ट्रेन नंबर 14501 (अंबाला-करटोली पंजाब एक्सप्रेस) 9 सितंबर को रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 12054 (अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस) 9 सितंबर को प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर, ट्रेन नंबर 14618 (अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22488 (अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस) 9 सितंबर को प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 6 और ट्रेन नंबर 14617 (पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचेगी। 
ट्रेन नंबर 15903 (डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) 9 सितंबर को प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर, ट्रेन नंबर 12926 (अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर, ट्रेन नंबर 22430 (पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर, ट्रेन नंबर 22318 (जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर और ट्रेन नंबर 15011 (लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर, घोषणाओं, रेलवे कर्मचारियों, NTES या रेल मदद 139 से अपनी यात्रा की रेल स्थिति की जांच करने का अनुरोध किया है।