संगरूर:- जिला पुलिस संगरूर द्वारा मोबाइल टावरों का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करके 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 16 BTS कार्ड, 01 कटर, 01 प्लास, 01 पेचकस, 01 कार स्विफ्ट और 01 टेंपू बरामद करवाया गया।
थाना सिटी संगरूर के एरिया में फायरिंग/लड़ाई-झगड़ा करने वाले गिरोह के 05 आरोपियों को काबू करके, उनसे 01 देसी कट्टा .315 बोर समेत 01 खाली खोल और 01 मोटर साइकिल बरामद करवाई गई।
थाना दिड़बा, सदर धूरी, भवानीगढ़, सिटी संगरूर, सिटी-1 संगरूर और खनौरी के एरिया में चोरियां/लूट-खसोट करने वाले 24 आरोपियों को गिरफ्तार करके, उनसे 04 मोबाइल फोन, 01 स्कूटरी, 16 मोटरसाइकिल, 08 किलो 425 ग्राम तांबा, 322 फुट तार, 18 पाइप, 21 चैनल, 40 फुट सरिया, 20 फुट पाइप लोहा, 02 चादरें लोहा, 01 रेहड़ी लोहा और सोने/चांदी के गहने बरामद करवाए गए।
दिनांक 31.08.2026 को संगरूर प्रशासन द्वारा 01 नशा तस्कर द्वारा नशे की तस्करी करके शहर सुनाम में बनाई गई गैरकानूनी प्रॉपर्टी, बुलडोजर चला कर गिरा दी गई।
थाना लेहरा द्वारा 01 नशा तस्कर की 82,000/- रुपये के मूल्य की प्रॉपर्टी फ्रीज करवाई गई।
डॉ. रवजोत ग्रेवाल IPS, एस.एस.पी. संगरूर द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा "युद्ध नशों के विरुद्ध" और "पिंडां दे पहरेदार" चलाई गई मुहिम के दौरान कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.08.2026 से 31.08.2026 तक ड्रग के 115 मुकदमे दर्ज करके 173 आरोपियों को काबू करके 01 किलो 378 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 213 किलो 588 ग्राम भूकी चूरा पोस्त, 60 ग्राम चरस, 02 किलो 149 ग्राम सुल्फा/गांजा, 28 नशीले टीके और 1281 नशीली गोलियां बरामद करवाई गईं।
शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ 39 मुकदमे दर्ज करके 43 आरोपियों को काबू करके 1143.750 लीटर शराब ठेका देसी, 104.250 लीटर शराब नाजायज, 63 लीटर शराब अंग्रेजी और 660 लीटर लाहन बरामद करवाई गई।
इसके अलावा असला एक्ट तहत 02 मुकदमे दर्ज करके 04 आरोपियों को काबू किया, जिनसे 04 पिस्तौल और 03 कारतूस बरामद किए गए।
पब्लिक से भी नशा विरोधी मुहिम में सहयोग देने के लिए अपील की गई। नशों के बुरे प्रभावों बारे पंचायतों/स्पोर्ट्स क्लबों/मोहतबर लोगों के साथ मीटिंगें/संपर्क मीटिंगें करके आम पब्लिक को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न गजटेड अफसरों/मुख्य अफसरों द्वारा 93 गांवों/शहरों में आम पब्लिक के साथ मीटिंगें करके युवाओं को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और आम पब्लिक को नशे का धंधा करने वाले स्मगलरों संबंधी पुलिस को सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया गया ताकि नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म किया जा सके।
नशे का धंधा करने वाले और बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नशों के खिलाफ जंग जारी है।