मोहाली, 30 मार्च:- डॉ बी.आर. अंबेडकर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ओल्ड स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा डॉ बी.आर. अंबेडकर ट्रेनिंग एंड करियर कोर्सेज इंस्टीट्यूट, 3बी-2, मोहाली में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11.00 बजे बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को समर्पित 12वीं वार्षिक मिलनी का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह ने बताया कि श्री कुलवंत सिंह, विधायक मोहाली इस अवसर पर “पे बैक टू सोसाइटी” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अंबेडकर संस्था मोहाली के प्रिंसिपल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 
उन्होंने कहा कि 12वीं वार्षिक मिलनी के अवसर पर अंबेडकर संस्था से पढ़े वे पूर्व विद्यार्थी जो पिछले वर्ष के दौरान सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पंजाब भर के अंबेडकर संस्था मोहाली से पढ़े विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संस्था को सच्चे दिल से नमन करें।