होशियारपुर:- "गांवों में युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने , उन  की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए, और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के मंतव्य से चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदानों के विकास के लिए ₹11.18 करोड़ की राशि से की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बुनियादी ढांचे में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन आएगा। यह विचार चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने जंडोली और सूणा गांवों के खेल मैदानों में विकास कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर ज़ाहिर किये।
उन्होंने जानकारी दी कि इन विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए जा चुके हैं और टेंडर भी आवंटित हो गए हैं, इसलिए यह कार्य जल्द ही शुरू होंगे। जंडोली के फुटबॉल टूर्नामेंट ग्राउंड के सुधार के लिए ₹39.22 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि सूणा गांव के खेल मैदान के विकास कार्यों के लिए ₹22.73 लाख मंजूर किए गए हैं। 
विधायक डॉ. ईशांक ने जंडोली में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भी शिरकत की, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और भाग लेने वाली टीमों को सम्मानित किया। गांववासियों ने अपने विधायक द्वारा दी गयी जानकारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि बेहतर खेल सुविधाएं हमारे युवाओं  को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करेंगी।