हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर अपराधो पर लगाम लगाते हुए सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने वर्ष 2022 में गांव पुट्ठी से बेडवा रोड़ पर हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपियो को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 10 वे आरोपी हैप्पी उर्फ काशी पुत्र राजबीर निवासी ज्ञान भवन स्कूल अलेवा जींद को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
सीआईए स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2022 में गांव पुट्ठी से बेडवा रोड़ पर हुए डबल मर्डर में आरोपी ने हत्या के मुख्य आरोपियो को चार अवैध हथियार व 50 जिंदा रोंद सप्लाई किए थे। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
इस अभियोग में 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को बाद प्रोडक्शन वारंट न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
*हत्या मामले में मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 10 वे आरोपी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर*
