30 को होगी भूतपूर्व सैनिकों की रैली : एडीसी
होशियारपुर- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने बताया कि 30 मार्च को हेडक्वार्टर 91 सब एरिया तथा हेडक्वार्टर 11 कोर जालंधर के तत्वावधान में होशियारपुर जिले के भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम), वीर नारियों तथा सैनिकों की विधवाओं के लिए लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में भूतपूर्व सैनिकों की रैली आयोजित की जाएगी।

वे आज रैली के सुचारू प्रबंधों के संबंध में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य शिकायतों का शीघ्र समाधान करना तथा भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित करना है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रैली की संकल्पना ‘वीरों का सम्मान, देश का गौरव’ है जो इसके मूल मंत्र ‘मिलाप, सेहत, सम्मान, सम्मान, समाधान’ के अनुरूप है। यह रैली हमारे भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिकों की विधवाओं के सम्मान की आवश्यकता पर बल देगी तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए स्थायी संपर्क स्थापित करेगी।
इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला मंडी बोर्ड अधिकारी, बिजली विभाग, नगर निगम, जन स्वास्थ्य, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया। निकास कुमार ने कहा कि इस रैली में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों तथा सैनिकों की विधवाएं भाग लेंगी।
इसलिए प्रबंधों के मामले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल एस.पी. कुलकर्णी, एस.डी.एम. टांडा पंकज कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव कुमार, डी.एस.पी. स्थानीय मनप्रीत सिंहमार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) ढिल्लों, आर.टी.ओ. राजिंदर सिंह गिल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।