कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 7.76 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया
होशियारपुर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है और इसके तहत शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र की कायापलट के लिए युद्ध स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह घोषणा कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर-जालंधर लिंक रोड को तारागढ़, रंधावा बरोटा, संधरा, नंदाचौर तक चौड़ा और मजबूत करने के कार्य का उद्घाटन करने के अवसर पर की।

तारागढ़ में सड़क कार्य का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर-जालंधर रोड से शुरू होकर हरियाणा-शाम चुरासी रोड तक 7.76 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 14 फीट चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर गांव संधरा में पुल को भी 8.50 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस कार्य की कुल लागत 5.33 करोड़ रुपए है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क की हालत बहुत खराब थी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सड़क का कार्य पूरा होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार व कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, पूर्व विधायक रवजोत सिंह, ... गुरमीत सिंह, बीडीपीओ दिलप्रीत सिंह, एसडीओ प्रदीप सिंह, पंचायत सचिव धरमिंदर सिंह, जेई गौरव, जेई अशोक कुमार, पुलिस चौकी नसराला प्रभारी एएसआई सुरिंदर पाल, एएसआई कुलविंदर सिंह, सरपंच कुलवीर कौर तारागढ़, सरपंच जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह धामी, मंजीत सिंह, अमरजीत बिरदी, तरसेम सिंह मंडियाला, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, तरसेम सिंह रिंकू, निर्मल सिंह, बाबा अजायब सिंह, पूर्व सरपंच दयाल सिंह कालकट, सरपंच बिधि चंद अजराम, गुरदाव सिंह मेघोवाल, सरसंच आशा रानी जंडी, सरपंच कुलवंत सिंह पियालां, सरपंच जसवन्त सिंह मंडियाला, सरपंच आशा रानी बदोवाल, कुलवीर सिंह ढोडोमाजरा, दारा सिंह बदोवाल, जगतार सिंह मेघोवाल और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।