पंजाब और गुजरात उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत : संदीप सैनी

होशियारपुर- लुधियाना पश्चिम (पंजाब) और विशाखापत्तनम (गुजरात) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बैंकफिको के प्रदेश चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि वह इस बड़ी जीत के लिए अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, संजीव अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को तहे दिल से बधाई देते हैं।

संदीप सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजों से पार्टी में जश्न का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। गुजरात में पिछले कई सालों से भाजपा की मजबूत स्थिति थी, लेकिन अब लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए उसे ऐतिहासिक जीत दिलाई है।
सैनी ने अंत में कहा कि लोग अब धर्म की राजनीति से हटकर मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को मौका दिया है।