
उपमंडल क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए 'म्हारी हरी भरी हांसी' अभियान चलाकर किए जाएंगे 10000 पौधे रोपित: एसडीएम राजेश खोथ
हिसार:– उपमंडल क्षेत्र को हरा- भरा बनाने के लिए- म्हारी हरी भरी हांसी - नामक अभियान चलाया जाएगा। आगामी 8 जुलाई से 8 सितंबर तक चलने वाले अभियान में 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों ,सरकारी विभागों तथा आमजन का भरपूर सहयोग लिया जाएगा।
हिसार:– उपमंडल क्षेत्र को हरा- भरा बनाने के लिए- म्हारी हरी भरी हांसी - नामक अभियान चलाया जाएगा। आगामी 8 जुलाई से 8 सितंबर तक चलने वाले अभियान में 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों ,सरकारी विभागों तथा आमजन का भरपूर सहयोग लिया जाएगा।
एसडीएम राजेश खोथ के नेतृत्व में चलाए जाने वाले इस अभियान को लेकर उप मंडल प्रशासन द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। पौधों को समूहों में रोपित किया जाएगा। हर समूह में पांच पौधे रोपित होंगे। पौधों के प्रत्येक समूह का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग तथा एसडीएम कार्यालय में विशेष रजिस्टर लगाए जाएंगे।
पौधों की 2 साल रखी जाएगी संभाल : इस अभियान के अंतर्गत रोपित होने वाले हर पौधे की बड़े होने तक संभाल रखी जाएगी। पौधों के प्रत्येक समूह के लिए एक प्रेरक तथा पलक लगाया जाएगा। प्रेरक का काम लोगों को पौधारोपण के महत्व बारे जागरूक करना तथा पालक का कार्य पौधों की दो वर्ष तक देखभाल करना रहेगा। पौधों के समूह की को- ऑर्डिनेट मैपिंग भी की जाएगी।
अधिकारियों करें उचित स्थलों का चयन: एसडीएम ने बताया कि इस अभियान को लेकर वन विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित 10 विभाग चिन्हित किया जा चुके हैं। उन्होंने इन सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने कार्यालय परिसर तथा अन्य जगह का चयन कर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि यह वह स्थल होने चाहिए जहां कार्यालय भवनों का विस्तार नहीं होना है ताकि बाद में पौधे काटने ना पड़े। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पौधे रोपण के लिए उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां चार दिवारी इत्यादि बनी हुई है।
पिछले वर्ष रोपित पौधों की भी की जाएगी देखभाल: म्हारी हरी भरी हांसी अभियान के प्रथम चरण में नए पौधों को रोपित करने के साथ-साथ पिछले वर्ष रोपित किए गए पौधों की भी देखरेख की जाएगी। इस पूरे अभियान का मकसद क्षेत्र में पौधों के जरिए हरियाली को बढ़ाना रहेगा।
प्रशासन निशुल्क उपलब्ध करवाएगा पौधे: एसडीएम ने बताया कि जुलाई अगस्त तथा सितंबर माह पौधा रोपण करने के लिए सर्वोत्तम समय होता है। इस समय अवधि में रोपित पौधे अच्छी ग्रोथ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें काफी दिया है लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे रोपित कर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए। जो व्यक्ति पौधे रोपित करना चाहते हैं उन्हें प्रशासन द्वारा निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
